Bhopal

Dhirendra Shastri Security: अब Y केटेगिरी सुरक्षा घेरे में होंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Dhirendra Shastri Security: बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Y केटेगिरी की सुरक्षा दे दी गई है. बता दें कि धरेंद्र शास्त्री को नुकसान पहुंचाने से ​जुड़ा एक वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था. इसके साथ ही कथा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों से मिलने पर सुरक्षा को देखते हुए सरकार की ओर से शास्त्री को ये सुरक्षा दी गई है. वहीं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ख़ुशी जाहिर की. गृहमंत्री बोले कि— पूरे देश में महाराज जी के लाखों भक्त हैं. हमारा दायित्व है कि हम इतने बड़े संत को सुरक्षा प्रदान करें. इसीलिए उन्हे Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

क्या होती है Y केटेगिरी की सुरक्षा?

Y श्रेणी की सुरक्षा में 1 या 2 कमांडो और पुलिस कर्मियों सहित 8 जवानों का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है। इसमें सुरक्षा के रूप में दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) भी प्रदान किया जाता है। भारत में इस श्रेणी की सुरक्षा पाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है।

कौन हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?

छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों का भविष्य पर्चे पर​ लिखने को लेकर चर्चा में आए. वो अपनी कथा के दौरान हिंदुत्व के मुद्दों को लेकर की जाने वाली टिप्पड़ी को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं. इसके साथ ही वो अपनी कथा के दौरान कई बार दूसरे धर्म में शामिल हुए लोगों को सनातन धर्म में वापस शामिल करा चुके हैं जिसके कारण उन्हे कई बार आत्मघात से जुड़ी धमकी भी मिल चुकी हैं. हालांकि करोड़ों की संख्या में देश विदेश में लोग उनके भक्त हैं.

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026