उमरिया। मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभ देने का भले ही कितना प्रयास क्यो न कर रही हो लेकिन नीचे बैठे जिम्मेदारो द्वारा शायद सरकार की योजनाओं से जरूरतमंदों को दूर रखा जा रहा है, इसी की बानगी उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली से सामने आई है।
दरअसल पाली के वार्ड 4 विन्झला बस्ती में रहने वाली वृद्ध विधवा महिला खुले आसमान के नीचे भोजन पकाने व टूटे फूटे मकान में रहकर जीवन यापन करने को मजबूर है। महिला आंखों से पूरी तरह नहीं दिखाई देने से बेबस जीवन जीने को मजबूर है।
जानकारी के मुताबिक चमेली बाई के मकान का छप्पर बीते दिन हुई ओला बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था जो अब तक नही बना, वही उसके जीवकोपार्जन की व्यवस्था भी जिम्मेदारो द्वारा नहीं की जा रही है। हलांकि महिला को कुछ युवा समाजसेवियों ने सहारा दिया है लेकिन सरकार के नुमाइंदे महिला की मदद कब करेंगे इसका कोई अंदाजा नहीं है। वहीं इस सम्बंध में नगर पालिका सीएमओ सहित जनप्रतिनिधि भी उदासीन नजर आ रहे है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More