6 लोगों की बेरहमी से पिटाई की, एक की मौत

धार। जिले में लगभग 6 व्यक्ति को ग्रामीणों ने लाठ्ठी डंडो से पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। वीडियो में ग्रामीणों ने लोगों को इतना बेरहमी से पीटा है कि सीधा वीडियो दिखाया भी नहीं जा सकता।

जानकारी के मुताबिक पैसे की वसूली करने के लिए उज्जैन जिले से आए 6 किसानों को धार जिले के ग्राम बोरलाई के ग्रामीणों ने बच्चा चोरी का इल्जाम लगाते हुए पहले बंदी बनाया और फिर बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया।

घायल नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मजदूर से पैसे लेने आए थे जिस दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घायल ने बताया कि गांव में जाने से पहले पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस ने मामला यूहीं टाल दिया और गांव में प्रवेश किया तो पूरे ग्राम के रहवासियों ने मिलकर सभी 6 लोगों पर हमला कर दिया।

दरअसल पूरा मामला पैसे लेन देन का है, जिसमें उज्जैन के कुछ लोगों ने धार जिले के ग्राम बोरलाई के लोगों को मजदूरी के लिए पैसे दिए थे लेकिन मदूरी नहीं कराई गई, वहीं जब उज्जैन के लोग मजदूरी के लिए दिए गए एडवांस पैसे वापस लेने पहुंचे तो पूरे गांव के लोगों ने उज्जैन से आए 6 लोगों को मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

मनावर पुलिस ने हमले की सूचना लगने के बाद मौके पर पहंचकर सभी घायलों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाकर मनावर शासकीय हॉस्पिटल पहुंचाया जहां से दो गम्भीर घायल को बड़वानी जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया जबकि एक व्यकित की मौत हो चुकी है। हालांकि तीन नामजद लोग तथा लगभग 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026