नागदा में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है, बता दें कि व्यक्ति की पत्नी भी पहले कोरोना पाॅजिटिव पाई जा चुकी है जिसके बाद अब दोनों का उपचार उज्जैन में चल रहा है। नगर में 21 अप्रेल को एक महिला अपने पति के साथ इंदौर से नागदा के पटेल गली पाडल्या रोड़ मायके आई थी जिसके बाद सूचना मिलने पर प्रशासन ने पति पत्नी को नागदा के बड़े बीमा अस्पताल में क्वारंटीन कर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए थे, जिसकी रिपोर्ट 28 अप्रेल को प्राप्त हुई और महिला के कोरोना पॉज़िटिव होने की पुष्टि हुई। लेकिन उसके पति की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। 28 तारीख को दोबारा जांच की गई ओर अब उस महिला का पति की रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फिलहाल महिला और उसका पति दोनों ही उज्जैन में उपचाररत हैं।
चम्बल मार्ग निवासी मृतक के नाती की रिपोर्ट नेगेटिव आयी-
नगर में कोरोना वायरस से 28 अप्रेल को पहली मौत चम्बल मार्ग निवासी 62 वर्षीय बोहरा समाज के व्यक्ति की हुई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मृतक कें 20 से अधिक परिजनो ओर उन लोगो के सेम्पल जांच के लिए एकत्रित किये थे जिनसे वह मरने के15 दिन पहले सीधे तौर पर सम्पर्क में आया था। इन्हीं 20 लोगों में से पहली कोरोना जांच रिपोर्ट प्रशासन को प्राप्त हुई है, जो कि नेगेटिव आयी है। जिस व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वह मृतक का नाती है और उसी के साथ कई दिनों से रह रहा था। फिलहाल कई और लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है जिसमे शहर के 2 बड़े डॉक्टर्स शामिल हैं। जो अपनी पूरी टीम के साथ नगर में कोरोना फाइटर के रूप में कार्य कर रहे हैं
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More