सिवनी जिले के छपारा जनपद अंतर्गत 54 ग्राम पंचायतें आती हैं जिसमें लगभग चार हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं। हमारे सहयोगी के मुताबिक लगभग 20 हजार की आबादी वाली छपारा ग्राम पंचायत में सिर्फ 3 हितग्राहियों को पात्रता मिली है। जानकारी के मुताबिक छपारा में लगभग 1200 परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं जो प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं।
ग्राम पंचायत सरपंच, पूनम सैयाम के मुताबिक 12 ग्राम पंचायत में 28 नाम आए थे और जब अवास बनने के लिए सर्वे कराया गया तो 3 हितग्राही ही पात्र पाए गए और बाकी नाम निरस्त कर दिए गए। बताया गया कि ग्राम सभा में आवेदन प्रस्तुत कराकर आॅनलाइन फीड कराए गए है और जल्द ही हितग्राहियों को लाभ दिया जायेगा।
जनपद पंचायत सीईओ, शिवानी मिश्रा के मुताबिक 2011 की सर्वे सूची में सिर्फ 3 लोगों के ही नाम आए थे और कई हितग्राही बच भी गए है। बताया गया कि आवासीय ग्राम सभा की गई और बचे हुए नामों को जोड़ा गया। अब जैसे निर्देश प्राप्त होंगे वैसा लाभ दिलवाया जायेगा।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More