उमरिया। बीते दिनों बिरसिंहपुर पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोवडि केयर सेंटर में भर्ती एक युवक ने अपना वीडियो बनाकर वायरल किया था जिसमें युवक ने सही इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया था, वहीं इसकी खबर कैमरा24 पर चलाए जाने के बाद अब शहडोल कमिश्नर नरेश पाल ने पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कोरोना मरीजो का हाल जाना। इसी के साथ ही कमिशनर ने बीएमओ डाॅ वीके जैन की एक निजी सोनोग्राफी सेंटर को भी सील किया है। बताया जा रहा है कि बीएमओ वीके जैन अस्पताल की जगह अपनी निजी क्लीनिक पर ज्यादा समय देते थे जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
पाली कोविड सेंटर से हो रहे वीडियो वायरल-
वहीं इस बीच एक बार फिर दो कोरोना पाॅजिटिव मरीजों ने अपना वीडियो वायरल किया है। कोरोना मरीजो ने बताया कि कोविड सेंटर में उनको जो भोजन दिया जा रहा है उसकी मात्रा काफी कम है जिसके कारण पेट नहीं भरता है। हालांकि ऐसा चलने पर मरीजों ने अपनी मर्जी से वापस घर जाने की चेतावनी दी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More