Umariya

बरसिंहपुर पाली एसडीएम करेंगे सड़क निर्माण की जांच, कलेक्टर ने दिए निर्देश

उमरिया। जब बाड़ी ही खेत खाने लगे तो प्रगति और विकास की उम्मीद कहां नजर आती है, कुछ ऐसा ही मामला इन दिनों उमरिया जिले के पाली नगर पालिका क्षेत्र में देखने को मिला है। दरअसल पाली के धौरई सूखा डोंगरिया टोला जाने वाले मार्ग पर नगर पालिका द्वारा ठेकेदार के माध्यम से करोड़ो रुपयों की लागत से पक्की सड़क का निर्माण कराया था जिसमें अब भ्रष्टाचार होने की बात सामने आया है।

  • वार्ड 1 से 4 और वार्ड 1 से 3 तक हुआ है सड़क निर्माण
  • ठेकेदार ने किया गुणवत्ताहीन कार्यः समाजसेवी
  • सीएमओ व इंजीनियर ने नहीं किया निरीक्षणः समाजसेवी
  • पाली एसडीएम को सौंपी निर्माण कार्य की जांचः डीएम

नगर के समाजसेवी विद्यादर्शन वासवानी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य मे गुणवत्ता को ध्यान नहीं दिए जाने के कारण अब सड़क में दरार देखने को मिल रही है। वहीं नगर पालिका सीएमओ व इंजीनियर द्वारा निर्माण के दौरान निरीक्षण में लापरवाही बरते जाने की बात कही गई।

वहीं दूसरी ओर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पाली प्रवास के दौरान निर्माण कार्य की जांच पाली एसडीएम से कराने के बाद दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026