धार। शहीद रविन्द्र सिंह राठौर के ग्राम पाना में ग्रामीणो को पुलिया निर्माण के लिए धरना देने पड़ रहा है। बता दें कि धार जिले के ग्राम पाना के ग्रामीण विगत कई दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों को पुलिया निर्माण के लिये धरने देने की चेतावनी दे रहे थे लेकिन प्रशासन ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन शुरू किया। धरना स्थल पर हल्का पटवारी तथा दसाई चैकी पुलिस के अलावा कोई अधिकारी, ग्रामीणों की सुध लेने नहीं पहुंचा जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने अब जल सत्याग्रह व भुख हडताल की योजना बनाई है।
ग्राम पाना के ग्रामीणो को धरने पर बैठने की वजह गांव से लगे हुए तालाब के नाले पर पुलिया है, लगभग 10 वर्ष पूर्व तालाब बनाया गया था लेकिन ग्रामीणों ने जुगाड़का रास्ता बनाकर पुलिया को पार करना शुरू किया लेकिन दुर्घटनाओं की आशंका के चलते अब ग्रामीण पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया की शुक्रवार से प्रारंभ हुए धरने में शनिवार व रविवार तक सामान्य बैठक वाला धरना आंदोलन रहेगा लेकिन सुनवाई नही होने पर पुलिया निर्माण व दुर्घटना स्थल पर ही सोमवार से जल सत्याग्रह किया जाऐगा। इसके बाद भी
प्रषासन की उदासिनता दुर नही होती है तो भुख हड़ताल कि जाऐगी।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More