भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सीएम शिवराज ने कमिश्नर, कलेक्टर की बैठक ली जिस दौरान निर्णय लिया गया कि महाराष्ट्र से लगे जिलों में यात्री बसों का आवागमन 30 अप्रैल तक बंद रहेगा। इसके अलावा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल अभी नहीं खोले जाएंगे। वहीं आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कोई जुलूस और जलसमारोह नहीं आयोजित किए जाने का निर्णया लिया गया।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में मंत्रालय से वीडियो काॅनफ्रेंसिंग के जरिए मंत्रिपरिषद की बैठक आहूत की गई जिसके प्रारंभ में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन हुआ।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सभी कमिश्नर्स, जिला कलेक्टर्स, मेडिकल काॅलेज डीन से चर्चा हुई। जिले के अंदर और बाहर की स्थिति की समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि इंदौर, भोपाल, जबलपुर जैसे महानगर पर विशेष ध्यान हैं। हाॅस्पिटल में बेड, आॅक्सीजन, पीपीई किट, वैंटिलेटर, दवाईयों की कमी नहीं होने की बात कही। मंत्री मिश्रा बोले सरकार की गाइडलाइन्स का पालन कराने लोगों से अपील निरंतर की जा रही है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More