नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच एक बार फिर केंद्र सरकार रेल सेवा शुरू करने जा रही है। भारतीय रेलवे ने आंशिक रेल सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। बता दें कि 12 मई से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही है जिसमें चुनिंदा मार्गों पर 15 ट्रेनें चलाई जाएंगी।
बता दें कि इस तरीके से भारतीय रेल फिर पटरी पर आ जाइगी, जिसके लिए 11 मई की शाम 4 बजे से टिकट बुकिंग होगी। बताया जा रहा है कि 12 मई से दिल्ली से कुल 15 शहरों के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएंगी, जिनके लिए 11 मई की शाम से बुकिंग शुरू हो जाएगी। बता दें कि करीब दो महीने के बाद एक बार फिर आम लोगों के लिए रेल सेवा शुरू की जा रही है।
12 मई से राजधानी दिल्ली से कुछ ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी, जिसके लिए 11 मई की शाम चार बजे से टिकट बुकिंग होगी। शुरुआती दौर में सिर्फ 15 ट्रेनों को चलाया जाएगा, जो राजधानी दिल्ली से ही चलेंगी तो। इस सुविधा में अहम बात यह है कि यात्री आॅनलाइन टिकट ही बुक करा सकेंगे, रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से कोई भी टिकट जारी नहीं किया जाएगा।
भारतीय रेलवे द्वारा नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मड़गांव, मुबंई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलेंगी।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More