Alirajpur – अलीराजपुर में पुलिस की कार्य प्रणाली पर गंभीर आरोप लगे है, आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा कर तोड़फोड़ करने की कोशिश की।
दरअसल मामला अलीराजपुर जिले के सोंडवा (Sondwa) थाना क्षेत्र का है जहां बुटसिंह नामक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर फाँसी लगा कर आत्महत्या की है लेकिन घटना के वाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सोंडवा पुलिस द्वारा व्यक्ति को तंग किया जाता था जिससे प्रताड़ित होकर आत्महत्या की गई है। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने सोंडवा थाने का घेराव कर थाने में तोड़फोड़ करने की कोशिश की।
इस पूरे मामले में अलीराजपुर ASP सीमा अलावा (IPS Seema Alawa) ने बताया कि मृतक का पुत्र चोरी के मामले में आरोपी है जिसके संबंध में पूछताछ करने पुलिस आरोपी के घर जाती थी, वहीं पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने की बात पर पुलिस अधिकारी ने साफ इंकार कर दिया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More