बुरहानपुर। जिले के ग्राम खामनी में पंचायत की अनदेखी के चलते नालियों का पानी सड़कों पर आ चुका है जिसके कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत खामनी में आलम यह है कि सही ढंग से पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो रहा है और ग्रामीणों को इस गंदे पानी से होकर गुजारना पड़ रहा है जबकि गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है।
ग्रामाीण, गोपाल मोतेकर ने बताया कि बीते कई वर्षों से समस्या को लेकर पंचायत को अवगत कराया जा रहा है लेकिन सरपंच सचिव इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं गांव में अधिवतर नालियों की ऐसी ही हालत बताई गई। जबकि दूसरी ओर ग्राम सचिव, अंबादास चैधरी ने बताया कि बीते 20 सालों पहले नाली का निर्माण हुआ था हालांकि अन्य जगहों से पानी निकासी की व्यवस्था करने की बात कही गई।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More