देपलापुर। इंदौर जिले के देपालपुर शासकीय अस्पताल में लॉकडाउन नियमों की लोगों द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है, जबकि दूसरी ओर अस्पताल में अव्यवस्थाओं के कारण लोग परेशान भी नजर आए। बता दें कि इस समय इंदौर जिले में कोरोना का कहर जारी है जिस दौरान लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं सबसे बेहतर उपलब्ध कराने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है लेकिन इंदौर जिले के देपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जागरूकता नहीं दिखी, जबकि दूसरी ओर मरीजों के लिए भीषण गर्मी में पीने के पानी तक की भी व्यवस्था नहीं देखी गई।
भाजपा नेता चिन्टु वर्मा ने जहां स्वास्थ्य केंद्र में बिगड़े हालातों की पुष्टि की तो वहीं तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह को भी मामला संज्ञान में लाते हुए नगर परिषद सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस से चर्चा कर पानी के टैंकर की व्यवस्था कराई।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More