दतिया में रहीं शाति, अयोध्या फैसले का सभी ने किया स्वागत

दतिया। अयोध्या मामले में लंबे इंतजार के बाद आए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लेकर मध्यप्रदेश के दतिया में हाई अलर्ट रहा लेकिन वहीं दिन भर शांति का माहौल भी कायम रहा बता दें कि सुबह से ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में दतिया सड़क मार्गों पर जगह-जगह खड़े नजर आए। जिला कलेक्टर बी एस जामोद एवं पुलिस अधीक्षक डी कल्याण चक्रवर्ती भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे और आम जनता से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस मौके पर मध्य प्रदेश की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश की सीमाओं को भी अलग-अलग चेकिंग प्वाइंट लगाकर चेक किया गया तो वहीं ग्रामीण इलाकों में पुलिस की मोबाइल वाहन एवं अपराध नियंत्रण गस्त करता हुआ नजर आया। दतिया के प्रमुख सड़क मार्गों पर एसडीओपी, एसडीएम तहसीलदार सहित अपर कलेक्टर अलग अलग सुरक्षा में तैनात टुकड़ियों का नेतृत्व करते हुए नजर आए। हालांकि दतिया के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए शांति बनाए रखने में सहयोग किया।

अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं दतिया विधायक डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री  नरोत्तम मिश्रा ने सर्वोच्च न्यायालय के समस्त न्यायाधीश गणों का आभार माना डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने इस फैसले को देश की जीत बताया तो वही गंगा जमुनी तहजीब के रहते देश में परस्पर भाईचारा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की भीअपील  की।

दतिया जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस अधीक्षक डी कल्याण चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने की अपील आम जनता से की। पुलिस अधीक्षक ने अयोध्या मामले को लेकर आए फैसले के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैनात किए गए पुलिस बल की भी जानकारी दी।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026