धार। धार जिले में गोवर्धन पूजन के दिन गौभक्तों के ऊपर से सैकड़ों गाय गुजरने के बाद भी एक भी गौभक्त को चोट नहीं आने का चमतकार देखने को मिलता है। दरअसल दिपावली पर्व के दौरान मालवा अंचल में एक अनूठी परंपरा को आगे बढ ़ाया जाता है जिसके तहत मन्नत मांग कर लोग सड़क पर लेट जाते हैं और फिर उनके ऊपर से सैकड़ों गोवंश को गुजारा जाता है, लेकिन खास बात यह यह है कि इस दौरान एक भी व्यक्ति को चोट नहीं आती है, वहीं इस परम्परा को गाय गोहरी के नाम से जाना जाता है। धार जिले के खुटपला मे यह गोहरी हर वर्ष बड़े ही उत्साह पूर्वक आयोजित की जाती है। शाम के समय लोगों द्वारा गोहरी पढ़ी जाती है जबकि गोवंश को भी सजाया जाता है और फिर लगभग 500 गायों का झुंड, सड़क पर लेटे मन्नत धारी व्यक्तियों के उपर से गुजारा जाता है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More