उमरिया। जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मुदरिया में लगभग 10 साल पहले बनी नल जल योजना आज तक पूर्ण नही हो पाई है, जिसके कारण ग्रामीणों को इस योजना से लाभ नही मिल रहा है। ग्रामीण आज भी करीब 20 लाख रूपयों की योजना का सही क्रियान्वन न होने से पेयजल के लिए दूर दूर तक चक्कर लगाने को मजबूर हैं। वहीं मामले को मीडिया द्वारा मंत्री ओमकार मरकाम के संज्ञान में भी लाया गया जिन्होने जिला कलेक्टर को जांच के आदेश दिए।
जहां एक ओर ग्रामीण, गजेन्द्र सिंह ने बताया कि योजना लगभग 10 साल पहले की है जो कि शुरूआत में एक माह ही चली होगी, जिसके बाद अब ग्रामीण पानी के लिए जगह जगह भटकते है। वहीं दूसरी ओर मुदरिया सरपंच, मेल सिंह ने बताया कि रोड निर्माण के दौरान लाईन दबने के कारण सप्लाय बंद हो चुकी है। हालंाकि सुधार के लिए समस्या से जिला कार्यालय को अवगत कराने की जानकारी दी गई।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More