धार। पीथमपुर की कीटनाशक बनाने वाली कम्पनी आलविंन केमिकल के कारखने में लगी भीषण आग, केमिकल व कच्चे माल चपेट में आया। 10 फायर बिग्रेड वाहनों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी कर्मचारी सुरक्षित नुकसान का अभी अनुमान नहीं।
पीथमपुर के सेक्टर 1 में आज आल्विन केमिकल में अचानकभीषण आग लग गयी, आग देखते ही देखते कारखाने के आधे भाग में फ़ैल गयी। कंपनी में रखे केमिकल व कच्चे माल ने आग को विकराल रूप दे दिया। पीथमपुर फायर स्टेशन , महेंद्रा टूविल्हर ,वॉल्वो आयशर,व फोर्स मोटर की फायर फाइटिंग टीम मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी।
करीब 10 गाड़ियों की मदद से 4 घण्टे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। कारखना प्रबधक ने बताया कि करीब 1 बजे अचानक केबल से धुवा उठता देख आग बूझने के प्रयास किये गए परन्तु आग तेजी से फैलती गयी। सुरक्षा की दृष्टि से तुरन्त सभी कर्मचारियों को बाहर निकलेने के लिए कहा गया व फायर स्टेशन को सूचित किया गया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More