Dhar News

पीथमपुर में ट्रैक्टर रैली आयोजित, कांग्रेस ने किसान आंदोलन का किया समर्थन

धार। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनू के खिलाफ जहां एक ओर किसानों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है तो वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली सहित धरना प्रदर्शन करते हुए बीजेपी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। इसी क्रम में धार जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पीथमपुर में भी ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंद गौतम ने शामिल होकर ट्रैक्टर चलाकर विरोध जताया। बता दें कि यह रैली इंडोरामा टोलटैक्स से शुरू होकर पीथमपुर छत्रछाया काॅलोनी क्षेत्र पहुंचकर खत्म हुई जहां नायाब तहसीलदार को देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंद गौतम हुए शामिल
  • इंडोरामा टोलटैक्स से शुरू हुई रैली
  • देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया
  • कृषि कानूनू के खिलाफ कांग्रेस ने उठाई आवाज

कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मोदी सरकार ने किसानों के हित में तीनों कानून बनाएं जिसका विरोध आज ट्रैक्टर मार्च के जरिए हम कर रहे हैं।
इस कानून के जरिए भाजपा केवल कुछ चुनिंदा लोगों के लिए फायदा पहुंचाने का काम कर रही है यह बिल किसानों को काफी नुकसान पहुंचाने वाला है।

भाजपा की नीतियां हमेशा किसान गरीब मजदूर एवं छोटे उद्योग पतियों के विरोध में ही रही है नतीजा आज पीथमपुर की 70ः कंपनियां ठप्प पड़ चुकी है । लोग बेरोजगार हो चुके है। आर्थिक मंदी साफ देखी जा सकती है ।

शिवराज सरकार जिस तरह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के पीछे पड़ी है उसके वजह प्रदेश के विकास पर ध्यान दें तो ज्यादा बेहतर होगा । आज घाटाबिल्लोद से पीथमपुर तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है जिस और जिम्मेदार भाजपा जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं जा रहा है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026