Dhar News

पीथमपुर के पत्रकार को धमकी मिली, सीएसपी बोले गुंडागर्दी नहीं होगी बर्दाश्त

धार। जिले के पीथमपुर के एक पत्रकार को खनन माफिया द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आने के बाद औद्योगिक नगरी प्रेस क्लब द्वारा सेक्टर 1 थाने पहुंचकर आवेदन दिया गया। बता दें कि पीथमपुर के पत्रकार आशीष डाबी को खनन माफिया द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।

  • पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिली
  • गुंडागर्दी नहीं होगी बर्दाश्तः सीएसपी
  • सेक्टर 1 थाना पहुंचकर पत्रकार ने शिकायत
  • एकता कस्ट्रक्शन की चलाई गई थी खबरः पत्रकार

पत्रकार आशीष डाबी ने बताया कि पिछले दिनों एकता कस्ट्रक्शन द्वारा सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की खबर प्रकाशित की गई थी जिसके चलते धमकियों भरे काॅल आ रहे हैं, जबकि बीते दिन रास्ते मे रोक कर गुंडों द्वारा धमकी दी गई। जिसके बाद अब पुलिस से शिकायत की गई है।

पीथमपुर सीएसपी, तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि रास्ता रोककर धमकी देने वाले तीन लोगों की पहचान हुई है जिसकी सेक्टर 1 थाना में केस दर्ज हुआ है, हालांकि किसी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात पीथमपुर सीएसपी ने कही।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026