पीथमपुर। मिशन फार्मा दवाई कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा दो चोरों को पीटपीटकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। बता दें कि स्पेशल इकोनामिक जोन के मिशन फार्मा दवाई कंपनी में रात के समय घुसे चोरों में से दो युवकों को सुरक्षाकर्मी ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जिस मामले में पुलिस ने 5 सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरों को पकड़ने के बाद मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
पीथमपुर सीएसपी, तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि 8 चोर कम्पनी में रात के समय घुसे थे जिस दौरान 6 चोर फरार हो गए जबकि दो चोरों को पकड़कर सिक्योरिटी गार्ड ने पीटा जिनकी मौत होने के बाद अब पुलिस ने हत्या के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक नाबालिग से सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा काम कराए जाने की भी बात सामने आई है जिस मामले में जांच जारी है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More