Dhar News

पीथमपुर सर्विस रोड का काम शुरू, लेकिन अब सियासत गरमाई

पीथमपुर। औद्योगिक नगरी पीथमपुर में सर्विस रोड एवं घाटाबिल्लोद पुल की जर्जर हालत का मसला बीते लम्बे समय से चल रहा था जो कि बीते दिन बीजेपी द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद खत्म हो गया है। बता दें कि टोल नाका पर बीजेपी के प्रदर्शन के कुछ ही घंटों बाद टोल नाका बंद कर जर्जर सड़क के नवनिर्माण की कार्यवाही शुरू की गई है, लेकिन अब जनहित के इस मसले पर बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच सियासत गरमाना शुरू हो चुकी है और कांग्रेस नेता डाॅ हेमेंत हीरोले ने मैदान में सत्ता के दबाव में प्रशासन पर भेदभाव पूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाया है।

  • सर्विस रोड एवं घाटाबिल्लोद पुल की हालत जर्जर
  • बीजेपी के प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ मेंटेनेंस कार्य
  • धरना दिया था तो हुआ केस दर्जः कांग्रेस नेता
  • भेदभाव पूर्ण कार्यवाही की जा रहीः कांग्रेस नेता
  • सांकेतिक प्रदर्शन की अनुमति ली गई थीः उमेश गुप्ता

बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस नेता डाॅ हेमंत हिरोले अपनी गाड़ी सहित सर्विस रोड पर बने एक गड्ढे में गिर गए थे जिसके बाद कांग्रेसियों ने मौके पर धरना दिया तो प्रशासन द्वारा हेमंत हिरोले के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया, जिसको लेकर भेदभाव पूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाया है। वहीं ममाले में बीजेपी नेता उमेश गुप्ता ने बताया कि भाजपा द्वारा बीते दिन किए गए धरने की अनुमति ली गई थी।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026