Bhopal

भोपाल में 4 घंटे रूकेंगे मोदी, 60 घंटे पहले जंबूरी मैदान सील, हबीबगंज स्टेशन का बदलेगा नाम !

भोपाल। दुनिया के सबसे लोकप्रीय नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मध्यप्रदेश की धरती पर कदम रखने वाले हैं। भोपाल में 15 नवबंर को जनजातीय गौरव आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने सहित देश के पहले विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन हबीबगंज का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया जएगा।

टोल टैक्स में छूट – पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले तकरीबन 2 लाख 50 हजार आदिवासियों के वाहनों को टोल टैक्स में छूट दी गई है। वहीं इनकी व्यवस्थाओं के लिए 19 आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएम मोदी की अगवानी की बात करें तो प्रदेश के पांच मंत्री अगल-अलग जगहों पर स्वागत करेंगें।

कड़े सुरक्षा इंतजाम – सुरक्षा की बात करें तो 6 हजार 200 जवान सहित 1 हजार 200 ट्रैफिक जवान, 30 आईपीएस अफसर और 10 जिलों का पुलिस बल सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के कड़े इंतजात किए गए है। पीएम मोदी की सुरक्षा में तीन हेलीकॉप्टर लगातार गस्त करते रहेंगे।

प्रोटोकाॅल के मुताबिक पीएम मोदी करीब 4 घंटे तक भोपाल में रूकेंगे। वहीं अब हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति किए जाने का भी निर्णय सरकार द्वारा जल्द लिया जा सकता है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जंबूरी मैदान का निरीक्षण किया जिस दौरान उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर जंबूरी मैदान पर आम लोगों की इंट्री बंद कर दी गई है। इसके लिए दोनों गेट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं । हेलीपेड पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात है। वहीं, BU कैम्पस में बने तीनों हेलीपेड की भी कड़ी सुरक्षा की जा रही है।

 

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026