Categories: Uncategorized

प्रधानमंत्री का अलीगढ़ दौरा; विश्वविद्यालय का शिलान्यास और कॉरिडोर के मॉडल का अवलोकन

अलीगढ़, 14 सितम्बर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (naredra modi) ने अपने अलीगढ़ दौरे के दौरान राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (raja mahendra pratap singh university aligarh) का शिलान्यास तथा यूपी इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर (up defence industrial corridor) के प्रदर्शनी मॉडल्स का अवलोकन किया. बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद एवं समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी की स्मृति और सम्मान में अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा. यह विश्वविद्यालय 92.27 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित किया जाएगा. विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, छात्रावास, आवासीय भवन आदि के निर्माण के प्रथम चरण के लिए 101.41 करोड़ रूपए के निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है.

विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में अलीगढ़ मण्डल के चारों जनपद-अलीगढ़, कासगंज, हाथरस एवं एटा शामिल है जबकि मण्डल के 395 महाविद्यालय इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होंगे. वहीं विश्वविद्यालय की स्थापना से अलीगढ़ मण्डल के युवाओं को उच्चस्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी.

Recent Posts

नेपाल बाढ़ में माता-पिता को खोजते मासूम बच्चे का भावुक वीडियो, पढ़ें पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More

August 31, 2026

देपालपुर से स्विट्ज़रलैंड तक जुड़ी ‘भक्ति की डोर’

देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More

August 25, 2026

जयपुर के मंदिर में भावुक हुईं मैथिली ठाकुर, आँखों से बही आंसुओं की धारा

Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More

March 9, 2026

क्या गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है पाकिस्तान? कराची से लाहौर तक जल उठी हिंसा की आग

मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More

March 1, 2026

सुबह पेट सपाट और रात तक ‘6 महीने की प्रेगनेंसी’ जैसा उभार? जानें ब्लोटिंग रोकने के असरदार उपाय

Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More

March 1, 2026

VIDEO | पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध अभी भी जारी, वॉडर से ताजा वीडियो आया सामने

Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More

March 1, 2026