शिवपुरी। भाजपा सांसद केपी यादव की सभा के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक ने नगर पालिका द्वारा गरीबों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए विवाद बयान दिया है।
पूर्व विधायक ने विवाद बयान देते हुए कहा कि यदि भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाए गए तो ना थाना रहेगा ना थानेदार, ऐसा प्रदर्शन करेंगे कि लाॅ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बिगड़ने पर प्रशासन जिम्मेदार होगा।
दरअसल मामला शिवपुरी का है जहां भाजपा सांसद केपी यादव की धन्यवाद सभा के दौरान पोहरी से भाजपा पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे ने आरोप लगाया गया कि शिवपुरी लोकसभा से ज्योतिरादित्य सिंधिया के 22 हजार से ज्यादा वोटों से हारने के बाद शिवपुरी नगर पालिका द्वारा अवासा योजना के लिए गरीबों को परेशान किया जा रहा है, विधायक बोले कि नगर पालिका साढ़े छह प्रतिशत ब्याज गरीबों से वसूलने की फिराक में है यदि ऐसा हुआ तो खाल उधेड़ दी जाएगी। विधायक बोले कि यदि दो लाख में मकान मिल रहा है तो दो लाख में ही मिलेगा।
दूसरी विधायक ने कांग्रेस को भी घेरे में लेते हुए बोले कि शिवपुरी के कांग्रेसी अब मुक्त हो गए है उनका आका भी चला गया है। विधायक बोले कि अब कांग्रेस को जनता के काम करने चाहिए।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More