महू। इंदौर जिले में लोकायुक्त टीम ने एक पुलिस आरक्षक सहित थाना प्रभारी और एक सैनिक को रिश्वत मामले में आरोपी बनाया है। दरअसल इंदौर जिले के सिमरोल थाने में लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर आरक्षक को रिश्वत लेते पकड़ा है। बता दें कि महू अतंर्गत सिमरोल थाना में पदस्थ आरक्षक विजेंद्र धाकड़ को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा है जबकि इस मामले में थाना प्रभारी राकेश कुमार और नगर सैनिक दीपक पटेल की भी संलिप्तता होने के चलते उन्हें भी आरोपी बनाया गया।
बताया जा रहा है कि सिमरोल थाने पुलिस द्वारा एक रेत का डम्पर पकड़ा गया था जिसको छोड़ने के लिए पुलिस द्वारा 13 हजार रूपयों की मांग की गई। वहींफरियादी द्वारा इस संबंध में जिला एसपी को आवेदन दिया जिसके बा द लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पुलिस आरक्षक को रिश्वत के रूपये लेते हुए पकड़ा जिसके साथ ही थाना प्रभारी और एक सैनिक को भी आरोपी बनाया गया है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More