देपालपुर। बेटमा में इंदौर रोड स्थित कन्या शाला हायर सेकेंडरी स्कूल पर भू-माफियाओं द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ कर नामांतरण करवाए जाने के मामले में राजनीति गरमाई हुई है। जहां एक ओर देपालपुर विधायक ने स्कूल की भूमि दान दिए जाने की बात कही तो वहीं बेटमा नगर परिषद अध्यक्ष ने जमीन को स्कूल की ही बातई। जबकि भूमाफियाओं को लेकर विधायक और अध्यक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी रहा।
देपालपुर विधायक, विशाल पटेल ने बताया कि स्कूल और बेटमा के बुजुर्गों से चर्चा की गई तो पता चला कि जिस परिवार के नाम यह जमीन थी वह दान दी जा चुकी है, तो नामंत्रण ना कटना बड़ा सवाल है। हालांकि अधिकारी या राजनीति मिलीभगत को लेकर विधायक ने खुद इस प्रकरण को कोर्ट तक लेजाने की बात कही गई।
तो वहीं इस मामले में अध्यक्ष, धर्मवीर सिंह बब्बी दरबार ने बताया कि बाउंड्री वाॅल और सड़क का कार्य कराया गया जबकि यह जमीन स्कूल की ही होने की बात कही। बेटमा नगर परिषद अध्यक्ष, धर्मवीर सिंह बब्बी दरबार द्वारा विधायक विशाल पटेल के कार्यकर्ताओं को ही भूमाफिया बताते हुए ईद गिर्द घूमने का बयान दिया। बता दें कि नगर परिषद अध्यक्ष ने मीडिया को विधायक के समर्थकों द्वारा किए गए कब्जों को भी गिनाया।
आरोप का जवाब देते हुए विधायक ने अध्यक्ष द्वारा सरकारी जमीन 12 से 15 लाख रूपयों में बेचे जाने का आरोप लगाते हुए दस्तावेज बताए।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More