New Delhi

Rahul Gandhi Defamation Case : राहुल गांधी से मिलने के बाद बोलीं प्रियंका गांधी – हमारे शरीर में शहीदों का खून दौड़ता है…

बीते दिन राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद शाम के वक्त उनकी बहन प्रियंका गांधी उनसे मिलने के लिए आवास पर पहुंची. बता दें कि प्रदेश के तमाम कांग्रेस वर्किंग कमेटी के नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है. मीडिया से मुखातिब हुई प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने कहा कि – चाहे बीजेपी के प्रवक्ता हो, चाहे मंत्री हो, चाहे सांसद हो या चाहे पीएम खुद हों. सुबह से शाम तक मेरे परिवार, राहुल जी, पिता जी, माता जी, इंदिरा जी और पंडित नेहरू जी के बारे में कुछ ना कुछ आलोचना अपशब्द कहते रहते हैं, ये सिलसिला पुराना है. प्रियंका ने आगे कहा कि – मेरे भाई ने अडानी का मुद्दा उठाकर संसद में सवाल पूछे इसीलिए ये सब हुआ है. जिस केस पर कोर्ट से स्टे था आखिर उसको अचानक फिर क्यों उठाया गया ? ये पूरी चीज प्लान के तहत की गई है. प्रियंका गांधी बोलीं कि कांग्रेस लड़ेगी, इस शरीर में शहीदों का खून दौड़ता है. हम पीछे नही हटेंगे, हम डरते नहीं.

अब राहुल के पास क्या रास्ता ?

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है. यानि अब वो सांसद नही है और वो आने वाले 6 सालों तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. लेकिन राहुल गांधी के पास आखिर अब क्या रास्ता बचा है, आइए जानते हैं. राहुल गांधी पर मोदी सरनेम को लेकर मानहानि का केस दर्ज कराया गया था जिसके बाद बीते दिन सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी, वहीं आज लोकसभा ने कानून के तहत राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी. हाई कोर्ट के वकील पंकज दुबे ने बंसल न्यूज़ को बताया कि ये कानून का प्रावधान है कि लोकसभा सदस्य के खिलाफ 2 या दो साल से ज्यादा की सजा सुनाए जाने पर अपनेआप ही सदस्यता खत्म हो जाती है. वहीं राहुल गांधी को कोर्ट ने जेल ना भेजते हुए अपील करने की मोहलत दी है. लेकिन 2 साल की सजा पर स्टे के लिए राहुल गांधी को उच्च नयायालय का दरवाजा खटखटाना होगा. और यदि वहां उनके पक्ष में फैसला सुनाया जाता है तो उनकी सीट सुरक्षित बच सकेगी.

देखें, राहुल गांधी का वो बयान जिसपर विवाद

बता दें कि करीब चार साल पहले 2019 में राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में मोदी सरनेम का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री समेत देश के कारोबारियों पर निशाना साधा था. इसके बाद बीजेपी के ही एक नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था. राहुल ने अपनी सभा के दौरान आखिर क्या कुछ कहा था ? इस वीडियो में देखिए…

https://youtube.com/shorts/LPONW4-zz6o?feature=share

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026