उमरिया। जिले के करकेली जनपद अंतर्गत ग्राम बंधवाटोला में राजस्थान के जयपुर से आए प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है लेकिन इस दौरान लोगों को उपयोगी सामग्री की उपलब्धता नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि बंधवाटोला के शासकीय प्राथमिक शाला को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है जहां गांव से गुजरेन वाले मजदूरों को प्रशासन ने क्वारंटीन किया। लेकिन मौके पर पीने का पानी उलब्ध नहीं हो पा रहा है।
बताया गया कि गांव में पिछले 3 दिनों से हैण्डपम्प खराब है जिसके कारण परेशानी हो रही है। वहीं ग्रामीणों सहित क्वारंटीन हुए व्यक्ति भी एक ही नल तथा डेम का उपयोग कर रहे है जिसके कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
वहीं क्षेत्रीय तहसीलदार को इस मामले से अवगत कराने के बाद लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई। उमारिया जिले में 5 कोरोन पॉजिटिव केस हो चुके है लेकिन प्रशासन की लापहरवाही अभी भी थमने का नाम नही ले रही है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More