MP Rain Alert : मध्यप्रदेश के कई जिलो में 22 मार्च तक बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इसके साथ ही प्रदेश के पड़ोसी प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दरअसल राजस्थान में बने सिस्टम के कारण बारिश का असर प्रदेश में देखा जा रहा है. वहीं करीब 14 मार्च से कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. मौसम विभाग ने हाल ही में 19 मार्च तक प्रदेश के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था जिस अलर्ट को बढ़ाकर अब 22 मार्च तक कर दिया गया है.
16 मार्च के दिन दतिया, डबरा, मुरैना चंबल संभाग के साथ ही भोपाल में बारिश की हल्की बूंदें शहरी क्षेत्र में गिरी जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली. इस समय किसानों की फसल खेत में खड़ी है जिसके कारण किसान भी बेमौसम बारिश के कारण परेशान नजर आ रहे हैं. गेहूं की फसल को इस समय बारिश और ओलावृष्टि से ज्यादा नुकसान हो सकता है.
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More