Jaipur

राजस्थान में सरकार बचाने में जुटीं सोनिया गांधी, नेताओं से बात करने अविनाश पांडे को भेजा

जयपुर – कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे (Avinash Panday) को राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस की कार्यप्रणाली से नाराज कांग्रेस नेताओं से बात करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि सोनिया गांधी ने विशेष रूप से यह कहते हुए एक काम सौंपा है कि अगर कोई कांग्रेसी विधायक या कोई गठबंधन विधायक को कोई समस्या है या वे अपनी समस्या पर चर्चा करना चाहते हैं, तो वे मुझसे आकर बात कर सकते हैं और हम इस पर काम कर सकते हैं।

कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। प्रभारी बोले कि कांग्रेस पार्टी पायलट की बात सुनने तैयार है लेकिन कोई जवाब नहीं मिला अनुशासनहीनता है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बागी तेवरों के बाद अशोक गहलोत (ashok gehlot) की सरकार पर संकट मंडराने लगा है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दावा किया है कि उनके पास 30 विधायकों सहित कुछ निदर्लीय विधायकों का समर्थन है। जिसके बाद अब सीएम अशोक गहलोत अपनी सरकार बचाने में जुटे हैं।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026