Headlines
Pilowani Sarpanch

पिलोवनी सरपंच किशोर सिंह राजपुरोहित का हुआ सम्मान

घेनड़ी। राजस्थान पंचायत चुनाव के तहत पाली जिले के ग्राम पिलोवनी में सरपंच पद पर किशोर सिंह राजपुरोहित के जीतने के बाद कई जगहों पर लोगों द्वारा स्वागत कयिा जा रहा है। बता दें कि 28 सितम्बर की शाम को चुनाव नतीजे घोषित किए गए थे जिसके बाद से ही सरपंच किशोर सिंह का जगह जगह स्वागत एवं सम्मान हो रहा है, जिसके तहत घेनड़ी के ग्रामीणों ने वडेश्वर महादेव मंदिर पर सम्मान समारोह आयोजित किया।

  • ग्राम पिलोवनी के सरपंच बने किशोर सिंह
  • सरपंच बनने के बाद ग्रामीणों ने किया स्वागत सम्मान
  • किशोर सिंह ने सर्वाधिक मतों से की थी जीत हासिल
  • 28 सितम्बर को हुए थे चुनाव परिणाम घोषित

बता दें कि किशोर सिंह राजपुरोहित पुर्व प्रधान पद एवं निवर्तमान उप प्रधान भी रह चुके हैं। वहीं किशोर सिंह ने चुनाव में सर्वाधिक 1529 वोट से जीत हासिल की है।

Back To Top