विदिशा। समाजसेवी राजकुमार सर्राफ को मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र तोमर एवं मध्य प्रदेश प्रभारी शशि कर्णावत की अनुशंसा पर की गई है। आयोग द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में यह भी अनुशंसा की गई है की यह संस्था मानव अधिकारों की जागरूकता एवं संरक्षण का कार्य करेगी।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राजकुमार सर्राफ ने बताया कि मानव अधिकारों के लिए आयोग काम कर रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिकारी के संबंध में जागरूक करते हुए शासन से मिलकर मदद् करना है। राजकुमार सर्राफ ने बताया कि मध्य प्रदेश स्तर पर मानव अधिकारी के लिए काम कर रहे लोगों को मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग से जोड़कर लोगों की हर संभव मदद् करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राजकुमार सर्राफ ने बताया कि लाइंस क्लब के दौरान किए गए कामो को राष्ट्रीय स्तर पर देखने के बाद लोगों ने संपर्क किया जिसके बाद मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग से जुड़कर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। हालांकि लोगों से अपील की गई कि मानव अधिकारी के लिए काम करने के लिए लोग आयोग से जुड़ सकते हैं।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More