Amarpatan – अमरपाटन विधानसभा सीट से जीते भाजपा के रामखेलावन पटेल (BJP Ramkhelawan Patel) के अमरपाटन पहंचने पर कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला। जहां कार्यकर्ताओं के शामिल होने के साथ ही बड़ी संख्या में जनमत उमड़ा। जगह जगह पर विजयी प्रत्याशी का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया।
नवनिर्वाचित विधायक रामखेलावन पटेल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि 278 पोलिंग पर यह जीत उन सभी कार्यकर्ताओं की जिन्होंने अपना सबकुछ देकर भाजपा को जिताया। हम भी अमरपाटन की जनता जनार्दन की सेवा में सातो दिन 24 घण्टे लगे रहेंगे। गाँव गॉव 2-3 घंटे जितना समय लगेगा चैपाल लगाकर सबकी समस्याओं को सुनेगे ओर दूर करेंगे। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र सिंह को परम्परागत सीट पर हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के रामखेलावन ने उन्हें दूसरी बार मात दी है। रामखेलावन 2008 में भी विधायक निर्वाचित हुए थे। अमरपाटन सीट पर प्रदेशभर की नजर थी। कारण था कि कांग्रेस का वचन पत्र बनाने वाले राजेंद्र सिंह प्रत्याशी थे। उन्हें भाजपा प्रत्याशी रामखेलावन पटेल ने 3747 मत से हराया है। भाजपा को 59836, कांग्रेस को 56089 और बसपा को 31918 मत मिले हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More