उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली में लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को राशन नहीं मिलने का मामला सामने आया वहीं दूसरी ओर इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी लोग पालन करते नजर नहीं आए। हितग्राही बीना सोनी ने बताया कि सोसायटी में राशन लेने जब लोग पहुंच रहे हैं तो उन्हे नगर पालिका से पर्ची बनावकर लाने को कहा जा रहा है, और जबकि नगर पालिका जाकर पूछताछ की जाती है तो बाबू बोलते है गरीबों के लिए राशन आया है।
वहीं दूसरी ओर वार्ड पार्षद, सुदामा विश्वकर्मा ने महिला द्वारा लगाए गए आरोप को गलत बताते हुए जानकारी दी गई कि जिन लोगों के पास पात्रता पर्ची है उन्हे तत्काल राशन दिया जा रहा है जबकि राशन कार्ड धारकों की लिस्ट अलग से बनाई गई है जिनको भी राशन दिया जाएगा। वहीं वार्ड 8 के उपभोक्ता भंडार संचालक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 1600 हितग्राही है जहां से खाद्य सामग्री बांटी जाती है, वहीं लाॅकडाउन के दौरान सरकार के निर्देश पर हर हितग्राही को 5 किलो राशन दो माह के लिए दिया जा रहा है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More