Ratlam

आलोट में पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दाम पर विरोध

रतलाम। पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग उठाते हुए रतलाम की आलोट ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। कोरोना के कारण आर्थिक मार झेल रही जनता से सरकार द्वारा मुनाफा कमाने का लगाया आरोप। कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की दी चेतावनी।

पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को तुरंत प्रभाव से वापस लेने के लिए आज आलोट नगर से रैली निकालकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा आज तहसील परिसर आलोट में अनुविभागीय अधिकारी राजेश कुमार शुक्ला को एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया गया।

जिसमें बताया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल ,डीजल में 10 रूपए  एवं रसोई गैस में 100 10 बढ़ाकर मुनाफा कमाने में लगी हुई है जबकि जनता लॉकडाउन की मार आज तक झेल रही है ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट रामलाल धाकड़ ने बताया कि पेट्रोल डीजल एवं घरेलू गैस के दामों में की गई वृद्धि घोर निंदनीय है यदि समय रहते केंद्र एवं राज्य सरकार दाम कम नहीं करती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026