इंदौर की पंजाब नेशनल बैंक में मंगलवार को हुई लूट का पुलिस ने 12 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया है। लूट का आरोपी एक सेवानिवृत्त फौजी निकला। सीसीटीवी फुटेज में मिली एक हरी मोटरसाइकिल का पीछा करते हुए पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला। पुलिस जब तक उसके घर पहुंचती, तब तक वह फरार हो चुका था, लेकिन उसके घर से लूटे गए 6 लाख 64 हज़ार रुपए में से लगभग 3 लाख रुपए, बंदूक, बैग और बाइक जब्त कर ली।
इंदौर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दिनांक 16 जुलाई को शाम करीब 4.30 बजे पंजाब नेशनल बैंक की स्कीम नंबर 54 विजयनगर शाखा में एक नकाबपोश द्वारा बंदूक के दम पर 6 दशमलव 64 लाख की लूट की गई थी। उसके बाद वह अपनी हरे रंग की मोटरसाइकिल से घटना स्थल से भाग निकला था। आरोपी अरुण कुमार सिंह मूल रूप से नयागांव, अलीगंज एटा का रहने वाला है, तथा भूतपूर्व सैनिक रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाकर रवाना की गई है।
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More
Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More