रीवा। कलेक्टर बसंत कुर्रे द्वारा जिले वासियों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए सुरक्षा के एहतिहात बरतने की अपील की गई है। वहीं दूसरी ओर ग्राम अजगरहा में समाजसेवियों ने लोगों को फेस मास्क तथा सैनिटाइजर का वितरण कर ग्रामीणों को कोरोना हारेगा गांव जीतेगा का संकल्प दिलाया।
दरअसल रीवा कलेक्टर ने जिले के लोगों से धैर्य व संयम बनाए रखने तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करने की अपील की गई। कलेक्टर ने बताया कि रीवा जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस फिल्हाल एक ही आया है जबकि संपर्क में आए लोगों की जांच जारी है।
वहीं दूसरी ओर ग्राम अजगरहा सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा कोरोना हारेगा गांव जीतेगा का संकल्प लिया गया है। बता दें कि ग्रामीणों को इस संकल्प के तहत मास्क तथा सैनिटाइजर का वितरण किया गया जबकि लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पाल करने की अपील की गई। समाजसेवियों ने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव करने के लिए सावधानियां भी बताते हुए जागरूक किया गया।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More