उमरिया। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार भले ही गांव को शहर से जोड़ने की बात कर रही हो लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार सरकार की मंशा को पलीता लगाने से बाज नही आ रहे हैं। ताजा मामला उमरिया जिले के पाली से सामने आया है जहां ग्राम सुंदरदादर से तिमनी तक बीते महिने ही ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण किया गया था लेकिन निर्माण के बाद अब यह मार्ग जगह जगह से उखड़ गया है।
ग्रामीण ने बताया कि जून में सड़क निर्माण हुआ था और इतना घटिया निर्माण हुआ है कि एक माह में ही सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बताया गया कि लगभग 15 किलोमीटर सड़क निर्माण हुआ है जिससे 12 से अधिक गांव का संपर्क है लेकिन सड़क निर्माण के एक माह बाद ही हालत बेकार हो चुकी है। वहीं सड़क के सही तरीके से निर्माण की मांग की गई।
बीजेपी जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने भी बताया कि सड़क निर्माण सही ढंग से नहीं हुआ है जिस संबंध में जिला कलेक्टर तथा संबंधित विभाग से बात की है, हालांकि सड़क निर्माण को सही ढंग से पूरा कराने जिला कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए जाने की बात कही गई।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More