Categories: Vidisha

रोटरी क्लब ऑफ भेलसा का द्वितीय अधिष्ठापन समारोह, मंडलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा हुए शामिल

विदिशा: रोटरी इंटरनेशनल के मंडल 3040 के तहत रोटरी क्लब ऑफ भेलसा (Rotary Club Bhelsa) का द्वितीय अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में 2025-26 के मंडलाध्यक्ष रोटेरियन सुशील मल्होत्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, डीजीएन रोटेरियन संस्कार कोठारी ने अध्यक्षता की, और अधिष्ठापन अधिकारी पीडीजी रोटेरियन गजेंद्र नारंग एवं सहायक मंडलाध्यक्ष रोटेरियन मनोज जैन की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह के दौरान, रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन रामबाबू शर्मा, सचिव रोटेरियन नीरज तेंगुरिया और कोषाध्यक्ष रोटेरियन कुलदीप जड़िया सहित सत्र 2024-25 के सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाकर अधिषठापित किया गया।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद, क्लब के सचेतक रोटेरियन केशर अब्बास बोहरा ने अध्यक्ष और सचिव को कालर प्रदान किया। चतुरविद मंत्र का वाचन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोटेरियन दिनेश रामानी ने किया।

समारोह के दौरान अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को दुपट्टा, माला और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन रामबाबू शर्मा ने दिया, जबकि सचिव रोटेरियन नीरज तेंगुरिया ने क्लब की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

रोटेरियन गजेंद्र नारंग ने अपने संबोधन में रोटरी के जनोपयोगी प्रोजेक्ट्स और ग्रांट्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी रोटेरियन्स से आह्वान किया कि विदिशा की अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर समाज सेवा और पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कार्य करें। सहायक मंडलाध्यक्ष रोटेरियन मनोज जैन ने रोटरी परिवार के सभी सदस्यों से रोटरी की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने का आग्रह किया।

मुख्य अतिथि रोटेरियन सुशील मल्होत्रा ने रोटरी सेवा के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि रोटरी के प्रोजेक्ट्स को उद्योगपतियों के सहयोग से ग्रांट्स के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। साथ ही, सालभर में 5-6 रोटरी मीटिंग्स आयोजित कर मोटिवेशनल स्पीकर्स के माध्यम से रोटरी के प्रति जागरूकता फैलाई जा सकती है। उन्होंने सभी रोटेरियन्स से इस प्राचीनतम संस्था की सदस्यता को आगे बढ़ाने और अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विदिशा सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी ‘लाला’ और रक्तदाता कुमारी इति तेंगुरिया को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सचिव शांतनु खत्री, वरिष्ठ रोटेरियन वी. पी. सिंह, रोटेरियन गोपाल कुशवाह, विजय सुंदरानी, केशर अब्बास बोहरा, जय चेलानी, दिलीप जौहरी, अनुराग जैन, विजेंद्र सिंह जादौन, शरद शर्मा, अवधेश रघुवंशी, पूरन सिंह यादव, अनुपम सारस्वत सहित कई अन्य रोटेरियन्स अपने परिजनों के साथ उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन क्लब के जनसंपर्क अधिकारी रोटेरियन दिलीप जौहरी और मार्गदर्शक रोटेरियन संजीव शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन क्लब के सचिव रोटेरियन नीरज तेंगुरिया ने किया। समारोह की जानकारी क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोटेरियन रवि तलरेजा ने दी।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026