Dewas

विधायक बेटे रूद्राक्ष शुक्ला ने देवास में किया सरेंडर, माता टेकरी मंदिर विवाद

मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे Rudraksh Shukla अपने साथियों के साथ वाहनों का काफिला लेकर माता टेकरी पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के पट खुलवाने की कोशिश की। आरोप है कि, मना करने पर पुजारी के साथ अभद्रता की गई और मारपीट भी हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद रूद्राक्ष सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

मंगलवार को दिनभर यह चर्चा बनी रही कि विधायक स्वयं माता टेकरी आ सकते हैं, लेकिन दिनभर इंतज़ार के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे रूद्राक्ष शुक्ला ने अचानक देवास कोतवाली थाने पहुंचकर, सरेंडर कर दिया। खबरों के मुताकि, रूद्राक्ष के साथ उसके चार अन्य साथियों ने भी थाने में सरेंडर किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कागजी कार्रवाई करते हुए मुचलके पर ज़मानत दे दी।

वहीं इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि गलत करने का अधिकार किसी को नहीं है। चाहे वह किसी भी पद या परिवार से क्यों न हो, जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस पूरे मामले पर अब विपक्ष भी बीजेपी सरकार पर हमलावर है।

  • इंदौर विधायक के बेटे ने देवास में किया सरेंडर
  • देवास माता टेकरी में मारपीट और अभद्रता का मामला
  • रात में जबरन मंदिर खुलवाने पहुंचे थे कुछ युवक
  • मंदिर नहीं खोलने पर पुजारी से की गई थी मारपीट!
  • विधायक बेटे रूद्राक्ष शुक्ला समेत 9 लोगों पर FIR दर्ज
  • इंदौर विधायक के बेटे ने कोतवाली थाने में किया सरेंडर
  • चार साथियों के साथ रूद्राक्ष ने किया आत्मसमर्पण
  • थाने में कार्रवाई के बाद सभी को मुचलके पर जमानत
  • मामले को लेकर अब विपक्ष भी सरकार पर हमलावर
  • मंदिर पहुंचकर फिर पुजारियों को ससम्मान माला भी पहनाई

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026