सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज नगर पालिका परिषद का हाल इन दिनों भ्रष्टाचार के कारण बेहाल है। दरहल एक मामला सामने आया है जिसमें नगर पालिका के कर्मचारी की नियुक्ति दिनांक 2 फरवरी 2016 में हुई थी लेकिन उक्त कर्मचारी को वर्ष 2015 से ही वेतन दिए जाने की जानकारी मिली है।
प्रेसवार्ता करते हुए समाजसेवी आशोक खर्चा ने बताया कि स्थानीय विधायक भाजपा का है और कांग्रेस समस्याओं को उठाती नहीं, वहीं मीडिया के माध्यम से भ्रष्टाचार का मामला उठाया गया है उस पर प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता नरेंद्र पाटीदार ने नगर पालिका प्रशासक के रूप में पदस्थ एसडीएम से कार्यवाही की मांग की, वहीं कार्यवाही नहीं होने पर मंत्री जयवर्धन सिंह से शिकायत करने की चेतावनी दी गई।
इस मामले में नगरपालिका सी.एम.ओ गिरीश श्रीवास्तव ने ऐसा प्रकरण संज्ञान में नहीं आने की बात कही, जबिक संज्ञान में आने पर जांच कर कार्रवाई का अश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर सिरोंज एसडीएम संजय जैन ने नगर पालिका सीएमओ को जांच के आदेश देने की बात कही।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More