Delhi / Gujarat – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar patel) की पुण्यतिथि पर Statue Of Unity पहुंचकर सरदार पटेल की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा कि – सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर हम उनका सादर स्मरण करते हैं। भारत के ‘लौह पुरुष’ ने हमारे देश की एकता एवं अखण्डता सुनिश्चित की। उनकी देश सेवा के लिए सभी भारतवासी सरदार पटेल के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे । आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य-तिथि के दिन, मुझे ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के रूप में, उनके विराट व्यक्तित्व को, पुष्पांजलि अर्पित करने का सुअवसर प्राप्त हुआ । यह स्थान, न केवल भारत के लिए, अपितु पूरे विश्व के लिए, आज आकर्षण का एक केंद्र बन चुका है। बापू और सरदार पटेल के बिना आधुनिक भारत की कल्पना भी असंभव है। देश की ये दोनों महान विभूतियाँ, मानवता को गुजरात की देन हैं ।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More