बुरहानपुर में सरपंच ने दिया इस्तीफा, मजदूरी के लिए पलायन बना कारण

बुरहानपुर। मजदूरी के लिए बाहर जाने के कारण बुरहानपुर जिले में एक जनप्रतिनिधि ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में मजदूरी की कितनी भयावह समस्या बनी हुई है। बता दें कि बुरहानपुर जिला महाराष्ट्र के बार्डर पर है और स्थानीय लोग नौकरी की तलाश में पलायन करते रहते हैं। VIDEO

ताजा मामला ग्राम पंचायत सुखपुरी का है जहां ग्राम के ही सरपंच रमेश सिंह ने अपना इस्तीफा जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को सौंपा है, कारण बस यह है कि काम की तलाश में रमेश सिंह पलायन कर रहे हैं। हालांकि अधिकारी ने भी सरपंच का इस्तीफा स्वीकार कर सरपंची के कार्य से मुक्त कर दिया है लेकिन जबकि मीडिया ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी अनिल पवार से बात की तो उन्होने बताया कि वर्तमान में 5 हजार लोगों को मनरेगा में कार्य दिया जाता हैं और जिले में इस प्रकार रोजगार नही मिलने की स्थिति भी नहीं है। अब देखना है की इस मामले में वरिष्ठ अधिकारी मजदूरों को पलायन नही करने के लिए क्या कदम उठाते है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026