सतना। महिला अपराधों को लेकर सरकारें सख्त है और कानून भी इतने कड़े हैं की कोई अपराध करने से पहले दस बार सोचे। लेकिन जब पुलिस पर ही केस को गलत दिशा में मोड़ने का आरोप लगे तो सही न्याय की उम्मीद कम हो जाती है। ऐसा ही मामला सतना जिले से सामने आया है जहां लूट के इरादे से घर में घुसे लुटेरों ने पहले एक महिला पर एसिड अटैक किया और फिर लगभग 50 लाख रूपयों की लूट कर मौके से फरार हो गए।
बता दें कि शांति शुक्ला नामक महिला पर विगत 14 अक्टूबर की देर रात, तीन रिश्तेदार युवक लूट के इरादे से घर में घुसे और महिला से सामना होने पर महिला के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था इसके बाद लुटेरों ने घर से लगभग 50 लाख रूपयों के गहने जेवरात और लगभग 8 लाख रूपए नगद लूटे थे।
पीड़िता के पती, नरेंद्र शुक्ला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आधे अधूरे बयान लिए है और हाॅस्पिटल के डाॅक्टर द्वारा भी एसडि अटैक की बात नहीं लिखी गई है। जानकारी दी गई कि पुलिस को जिन आरोपियों के नाम बताए थे उन्हे गिरफ्तार ना करते हुए किन्ही अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर केस को फर्जी बना दिया है।
दूसरी ओर पीड़ित पक्ष ने पुलिस द्वारा लेनदेन कर केस को गलत दिशा में मोड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले में सतना पुलिस अधीक्षक, रियाज इकबाल ने बताया कि मामले की फिर से जांच शुरू की है जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित पक्ष से बात की है और चोरी हुए सामान की जानकारी ली। बताया गया कि घटना के बाद जो डाॅक्टर द्वारा मेडिकल रिपोर्ट दी गई थी उसके आधार पर कायमी की गई थी। सतना एसपी के मुताबिक जिन पर शक किया जा रहा है वह मुलजिम है या नहीं यह साफ नहीं हुआ है लेकिन जांच जारी है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More