बुरहानपुर। जिले के प्रतापपुरा वार्ड स्थित बाडी की पौल में संचालित वैदिक विद्यापीठ स्कूल भवन का एक हिस्सा जर्जर होने के कारण अचानक गिरने से एक बच्ची मलवे में दबने की सूचना है। हादसे की जानकारी लगने के बाद आनन फानन में रेस्क्यू दल ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को मलवे से बाहर निकाला जिसके बाद घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्कूल प्रबंधक, चंद्रमोहन ने बिताया स्कूल भवन जर्जर नहीं है लेकिन बारिश के पानी के कारण एक हिस्सा गिरा है। जबकि दूसरी ओर बच्चे की मां आश ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना के बाद जब वे मौके पर पहुंचीं तो स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हे अंदर जाने से रोका गया और कई देर तक बच्चा नहीं आने पर पता चला कि बच्चा हादसे का शिकार हुआ है।
हालांकि इस मामले में एसडीएम, काशिराम बडोले ने बताया स्कूल के एक हिस्से की दिवार सहित छत गिरी है जिसके बाद घायल हुए बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के वक्त स्कूल संचालित था लेकिन जिस जगह दीवार गिरी वहां कक्षा नहीं लगी थी।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More