Career & Education

School Reopen : मध्यप्रदेश में जल्द खुलेंगे स्कूल, हरियाणा में भी तैयारी, हिमाचल में बढ़े केस

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द ही एक बार फिर पूरी तरह से स्कूल खोलने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अपने एक बयान में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि नेशनल एचीवमेंट सर्वे का काम पूरा होने के बाद सभी स्तर पर स्कूल खोले जाएंगे। दरअसल कोरोना काल में स्कूल और काॅलेज को सरकार ने बंद करा दिया था और तभी से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। कोरोना की पहली लहर के बाद दूसरी लहर का प्रभाव कम होने के बाद अब अधिकतर चीजें सामान्य हो चुकी है लेकिन शिक्षण संस्थाएं पूरी क्षमता के साथ फिलहाल नहीं खोली गईं हैं। इन सभी के अलावा सरकार द्वारा अभी भी सतर्कता से कदम उठाए जा रह हैं।

क्या है  राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (National Achievement Survey) ?

मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन द्वारा हर तीन साल में एक बार नेशनल एचीवमेंट सर्वे कंडक्ट कराया जाता है. इस सर्वे में बढ़-चढ़कर स्कूल भाग लेते हैं. ये एक नेशन वाइड सैम्पल सर्वे है जिसे स्टडेंट्स के लर्निंग एचीवमेंट के बारे में जानकारी हासिल की जाती है.

हरियाणा में दिसंबर से खलुेंगे स्कूल

इसके अलावा हरियाणा में दिसंबर से पूरी क्षमता के साथ स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है जिसके बाद पूरे समय पढ़ाई हो सकेगी। इसके लिए सरकार ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि प्रदेश की 87 फीसद से अधिक आबादी का टीकाकरण किया जा चुका है और 1 दिसबंर से स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोला जायेगा। हालांकि अभी प्‍ले स्‍कूलोंं को खोलने के बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में स्कूल खुलते ही बढ़े केस

हिमाचल प्रदेश में दीवाली की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही 18 विद्यार्थी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इन बच्चों समेत प्रदेश में संक्रमण के 130 नए मामले आए। जिन स्कूलों के विद्यार्थी कोरोना पाजिटिव आए हैं उनमें हमीरपुर जिला का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर, कांगड़ा जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथाड़ा, बालाह, अप्पर लंबागांव, डाडासीबा, ऊना जिला के डंगोह और जोह स्कूल के छात्र कोरोना पाजिटिव आए हैं। वहीं, दूसरे दिन 63 फीसद विद्यार्थी स्कूल पहुंचे।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026