भोपाल, 3 जून। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कम होने लगी है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं हैं अब विशेषज्ञों ने तीसरी लहर के आने का अंदेशा जता दिया है ऐसे में अब अपने आप को सुरक्षित रखने का केवल एक की उपाय है और वो है वैक्सीन लगवाना। भारत मे 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को फिलहाल वैक्सीन लगाई जा रही है लेकिन अभी भी समाज मे एक बड़ा तबका ऐसा है जो वैक्सीन लगवाने से डर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वालेंटियर्स घर घर दस्तक देकर लोगों को वैक्सीन लगवाने प्रेरित कर रहे है लेकिन नतीजा कुछ सकारात्मक नही दिख रहा है। सोशल मीडिया पर फैल रहे भृम के कारण अधिकतर ग्रामीण वैक्सीन का डोज लगवाने से डर रहे है।
डाॅक्टरों का मानना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद हलका फीवर आ सकता है ऐसे में खुद को घर में आइसोलेट करने के बजाए लगभग 14 दिन तक थोड़ी सावधानी बरतने सहित फेस मास्क का उपयोग करना जरूरी है। पहले डोज के बाद दूसरे डोज में हुए गैप के संबंध में डाॅक्टरों का मानना है कि पहली डोज लगने के बाद 6 महिनों तक शरीर मे एंटीबाॅडी बनी रहती है, ऐसे में इस समय अंतराल में या फिर उसके बाद भी दूसरा डोज लगवाया जा सकता है।
देश के कई हिस्सों से ऐसे मामले समाने आए हैं जहां वैक्सीनेशन करने गए स्वास्थ्य अमले पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमले तक किए हैं। ऐसे में वैक्सीनेशन की जागरूकता बढ़ाने के लिए राजनीतिक पार्टियों सहित स्वयं सेवी संगठन अपने स्तर पर लोगों जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में अपील यही है कि जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। सभी सुरक्षित रहें, निरोग रहें, स्वस्थ रहें इसके प्रयास सरकार अपने स्तर पर कर रही है लेकिन आपको भी वैक्सीन लगवाकर सुरक्षा कवज को पहनने के लिए जागरूक बनकर दूसरों को भी जागरूक करना ही होगा। जिससे की हम सुरक्षित रहें और हमारे देशवासी सुरक्षित रहे।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More