Seoni Corona Update – सिवनी जिले में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि जिले का दूसरा कोरोना पाॅजिटिव केस लखनादौन से सामने आया है जिसके संपर्क में आए पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
सिवनी जिले के घंसौर अंतर्गत ग्राम तुमड़ीपार से पहला कोरोना पाॅजिटिव के सामने आया था जबकि बीती रात ग्राम सिल्पनी से एक और कोरोना पाॅजिटिव केस मिला है। जिसके संपर्क में लगभग 8 लोगों के आने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि कोरोना पाॅजिटिव मिला व्यक्ति छिंदवाड़ा से सिवनी आया था।
25 मई को होगा टोटल लॉक डाउन – जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में लिए गए निर्णय एवं पुलिस अधीक्षक सिवनी के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण के प्रभाव एवं ईद- उल- फितर पर्व में अधिक संख्या में लोगो के घरों से बाहर आने की संभावना के मद्देनजर दंड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 तहत 25 मई 20 के लिए संपूर्ण सिवनी जिले को टोटल लॉक डाउन किये जाने के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशानुसार 25 मई को मेडिकल स्टोर, दूध डेयरी, समाचार पत्रों का वितरण को छोड़कर समस्त प्रतिष्ठान एवं दुकाने बंद रहेगी । सभी सामाजिक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्य तथा सभा ,बड़े जमावड़े प्रतिबंधित रहेंगे।
इसी तरह सभी धार्मिक स्थलों, पूजा स्थलों को जनता के लिए बंद रखा जाएगा एवं धार्मिक सभाओं पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। सिवनी जिले की राजस्व सीमा के भीतर 5 या 5 से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं होंगे।
यह आदेश एक पक्षीय पारित किया गया है तथा 24 मई 20 से शाम 7:00 बजे से 26 मई प्रातः 7:00 बजे तक लागू रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तहत कार्रवाई की जाएगी।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More