सिवनी। मध्य प्रदेश में लगभग 50 दिनों के लाॅकडाउन के बाद शहरों को ग्रीन, ओरेंज और रेड जोन में बांटकर आंशिक छूट दी जा रही है लेकिन वहीं कोरोना के संक्रमण फैलने का सबसे बड़ा खतरा अप्रवासी मजदूरों तथा अन्य प्रदेशों तथा शहरों से घर वापस लाए जा रहे लोगों से हो रहा है। शासन द्वारा बाहर से आए लोगों को होम क्वारंटीन किए जाने के आदेश जारी किए गए है जिसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सिवनी के एक अधिवक्ता प्रदीप राजपूत ने बताया कि शासन द्वारा एक आदेश पारित किया गया है जिसके तहत रेड और आरेंज जोन से वापस आ रहे लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है, जिस आदेश का विरोध करते हैं। बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति होम क्वारंटीन किया जाता है और पाॅजिटिव रिपोर्ट आती है तो इससे परिजनों के भी संक्रमित होने का खतरा है।
सिवनी जिले के डीएम प्रवीण सिंह ने बताया कि शासन की यह गाइडलाइन है जिसके तहत होम क्वारंटीन किया जा रहा है, बताया गया कि शासकीय क्वांरटीन सेंटर में ऐसे लोगों को रखने पर अनावश्यक संक्रमण फैल सकता है। लेकिन इस सबमें एक सवाल तो तय है कि सरकार के पास इस महामारी से जंग जीतनें का ना कोई उपाय है और ना ही मजबूत आधार।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More