सिवनी / गुरदासपुर। सर्जिकल स्ट्राईक के हीरो शौर्य चक्र विजेता शहीद संदीप सिंह (Martyrs Sandeep Singh) की बरसी पर उनके गृहग्राम पंजाब के कोटला खुर्द पहुंचकर समाजसेवी संस्था ने शहीद के परिवारजनों का हौसला बढ़ाया। बता दें कि मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से समाजसेवी संस्था मातृशक्ति संगठन को वीर शहीद की बरसी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था जिसके बाद संगठन सदस्यों ने शहीद के गृहग्राम पहुचकर परिजनों से मुलाकात की जहां शहीद के परिजन भावुक होते दिखाई दिए।
इस दौरान डोगरा रेजिमेंट के जवानों और अधिकारियों द्वारा सरहद की पावन मिट्टीका कलश स-स म्मान सिवनी के संगठन सदस्यों को को उपहार स्वरूप भेंट किया गया। वहीं संगठन को सेना के अधिकारियों द्वारा अटारी बॉर्डर में बिटिंग रिट्रिट सेरेमनी के गौरवशाली दृश्य को देखने के लिए विशिष्ट सुविधा का उपहार दिया गया था। इस गौरवमयी कार्यक्रम में शहीद संदीप का परिवार भी संगठन के साथ उपस्थित रहा।
टोरंटो (कनाडा): दक्षिणी ओंटारियो में बीती रात भयानक चक्रवाती तूफान आया, इसके कारण वहां मूसलाधार बारिश… Read More
अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More